0:00
/
0:00
Transcript

अमेरिका ईरान जंग में फँसता भारत #harkara

A recording from हरकारा's live video

आज के हरकारा के लाइव शो “Talking News with Nidheesh” में हमने ईरान-अमेरिका-इज़राइल युद्ध के 15वें दिन की बड़ी घटनाओं और उसके वैश्विक असर पर विस्तार से चर्चा करेंगे. युद्ध अब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है और हालात पहले से कहीं ज़्यादा गंभीर दिखाई दे रहे हैं.

हम ईरान के खार्ग आइलैंड पर अमेरिकी हमले को लेकर रहेगी. यह वही द्वीप है जहां से ईरान का लगभग 90% कच्चा तेल निर्यात होता है. डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ईरान की अर्थव्यवस्था का “क्राउन ज्वेल” कहा है. साथ ही अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर Strait of Hormuz में जहाजों को रोका गया तो अगला निशाना सीधे ईरान का तेल ढांचा हो सकता है.

इसी बीच अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाते हुए 10,000 इंटरसेप्टर ड्रोन, ‘USS Tripoli’ युद्धपोत और करीब 2,500 मरीन कमांडोज़ तैनात किए हैं. वहीं इराक में एक अमेरिकी विमान दुर्घटना में 6 सैनिकों की मौत की खबर भी सामने आई है.

चर्चा में मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय कानून को लेकर भी बात करेंगे. इसके साथ भारत पर पड़ रहे असर पर भी चर्चा करेंगे. तेल की बढ़ती कीमतों के कारण एविएशन फ्यूल महंगा हो गया है और कई भारतीय एयरलाइंस ने टिकट के दाम बढ़ा दिए है.

इसके अलावा खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव, मिसाइल और ड्रोन हमलों तथा वहां काम कर रहे लाखों भारतीयों की सुरक्षा पर भी चर्चा होगी.

क्या यह युद्ध और बड़ा रूप ले सकता है?

क्या तेल संकट दुनिया की अर्थव्यवस्था को झटका देगा?

और भारत इस जटिल स्थिति में कैसे संतुलन बनाएगा?

हमारे लाइव शो के साथ जुड़ें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताएं.

#IranWar #TalkingNewsWithNidheesh #MiddleEastCrisis #OilCrisis #WorldNews #IndiaAndIran

Get more from हरकारा in the Substack app
Available for iOS and Android

Discussion about this video

User's avatar

Ready for more?