आज के हरकारा के लाइव शो “Talking News with Nidheesh” में हम अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के 18वें दिन की सबसे बड़ी घटनाओं और उसके वैश्विक असर पर चर्चा करेंगे.
युद्ध अब और तेज हो गया है और ईरान के कई शहरों पर अमेरिका और इज़राइल लगातार हमले कर रहे हैं। यह युद्ध अब पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल चुका है और इसका असर वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है.
तेहरान समेत कई शहरों पर नए हवाई हमले रिपोर्ट किये गए हैं. लेबनान और खाड़ी क्षेत्र में भी हमलों का विस्तार हुआ है. UAE के तेल केंद्रों के पास ड्रोन हमलों से आग की घटनाएं दर्ज हुई है. अमेरिका-इजराइल हमलों में 28 फरवरी से अबतक ईरान में 1,444 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है एवं 18,551 से ज्यादा लोग ज़ख्मी हैं.
Al Jazeera के रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह संघर्ष अब एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले रहा है, जिससे ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है और वैश्विक तेल बाजार पर दबाव बढ़ रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह युद्ध लंबा खिंच सकता है और इसका असर सिर्फ मध्य पूर्व ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
आज के शो में हम यह भी समझेंगे कि इस युद्ध का भारत पर क्या असर पड़ेगा–
तेल की कीमतों में बढोतरी
UAE में रहने वाले भारतीओं की सुरक्षा
भारत पर अमेरिका का दवाब और कूटनीतिक धर्मसंकट
क्या भारत, अमेरिका के दबाव में झुकेगा?
क्या होगा भारत का रुख़ ?
जुड़िए Talking News with Nidheesh के लाइव शो में और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
#IranWar #TalkingNewsWithNidheesh #MiddleEastCrisis #OilCrisis #WorldNews #IndiaAndIran











