जो ‘एसआईआर’ के लिए चुनाव आयोग के विशेष पर्यवेक्षक थे, अब पश्चिम बंगाल सीएम के सलाहकार नियुक्त

‘पीटीआई’ की इस खबर से समझा जा सकता है कि देश में इस समय चल क्या रहा है? सुवेन्दु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही एक अधिसूचना जारी हुई, जिसके अनुसार, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुब्रत गुप्ता को शनिवार (9 मई, 2026) को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त कर दिया गया. 1990 बैच के अधिकारी गुप्ता को दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों से पहले आयोजित एसआईआर  प्रक्रिया के लिए 'विशेष रोल ऑब्जर्वर' के रूप में नियुक्त किया गया था. एक अधिकारी ने कहा, "गुप्ता के व्यापक अनुभव से नए प्रशासन को नीतिगत समन्वय और शासन से संबंधित मामलों में मदद मिलने की उम्मीद है."

एक अन्य अधिसूचना के अनुसार, नई भाजपा सरकार ने आईएएस अधिकारी शांतनु बाला को मुख्यमंत्री का निजी सचिव नियुक्त किया है. 2017 बैच के अधिकारी बाला अपने पिछले असाइनमेंट में दक्षिण 24 परगना के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) थे. अधिसूचनाओं के अनुसार, दोनों अधिकारियों को तत्काल अपने नए कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है. 

Previous
Previous

तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए विजय को आमंत्रित करने में राज्यपाल की देरी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती; दूसरी याचिका दायर

Next
Next

बंगाल एसआईआर ट्रिब्यूनल से इस्तीफा देने वाले जज ने चुनाव आयोग द्वारा जोड़े गए नामों से अधिक मतदाताओं को मंजूरी दी थी, फिर बाकी ने क्या किया?