जंतर-मंतर पर सीजेपी कार्यकर्ता के पिता का सिर फोड़ने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से नियमित जमानत
दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार (6 अक्टूबर, 2026) को जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्र कार्यकर्ता के पिता का सिर फोड़ने का दावा करने वाले और खुद को हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को नियमित जमानत दे दी है.
‘पीटीआई’ के अनुसार, अपर सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह लालर ने भारद्वाज को पहले तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत देने और इस अवधि के दौरान उनके आचरण का अवलोकन करने के बाद यह आदेश पारित किया. अदालत ने 15 सितंबर को भारद्वाज को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत देते हुए कहा था कि जमानत अदालत के विश्वास की अभिव्यक्ति है, "प्रदर्शित की जाने वाली कोई ट्रॉफी नहीं".

