कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने ‘एक्स’ समेत तमाम अकाउंट ब्लॉक किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 'एक्स' (ट्विटर) और इंस्टाग्राम अकाउंट्स को ब्लॉक व हैक किए जाने के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है. 'द हिंदू' (एएनआई) के अनुसार, नीट-यूजी पेपर लीक विवाद पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और बढ़ते जनसमर्थन के बीच सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर यह कार्रवाई की है, जबकि कांग्रेस ने आईबी रिपोर्ट का दावा किया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
‘हमारी आवाज़ों को दबाकर, भाजपा सरकार अपनी तानाशाही को ही उजागर कर रही है, कॉकरोच कभी नहीं मरते’
डिजिटल आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर केंद्र सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच जुबानी जंग तीखी हो गई है। संस्थापक अभिजीत दिपके ने बीबीसी वर्ल्ड पर लाइव रहने के दौरान अकाउंट ब्लॉक किए जाने और जान से मारने की धमकियां मिलने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने इसे भारत को अस्थिर करने वाला 'फॉरेन-फंडेड एआई-बॉट्स अभियान' बताया है। इस बीच, मथुरा में यमुना प्रदूषण के खिलाफ कॉकरोच की पोशाक पहनकर एक अनूठा जमीनी प्रदर्शन देखा गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक के माता-पिता की उड़ी नींद, बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित
महज एक हफ्ते के भीतर इंस्टाग्राम पर 1.9 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले डिजिटल आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके के माता-पिता ने अपनी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है. समाचार एजेंसी 'PTI' को दिए इंटरव्यू में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले उनके माता-पिता ने कहा कि वे देश के मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखकर डरे हुए हैं और चाहते हैं कि उनका बेटा इस राजनीतिक व्यंग्य को छोड़कर सामान्य नौकरी करे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

