अमेरिका ने कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, कैपजेमिनी, एचसीएल को ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित किया
अमेरिका ने कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, एचसीएल समेत कई बड़ी आईटी कंपनियों को PERM यानी परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम से निलंबित कर दिया. इस फैसले के बाद इन कंपनियों से जुड़े नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और लंबित स्थायी श्रम प्रमाणन आवेदनों की प्रक्रिया भी रोक दी जाएगी.

