चीन ने माना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को दिया था ग्राउंड सपोर्ट
भारत-पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर चीन की भूमिका पर पहली बार आधिकारिक संकेत सामने आए हैं. चीनी सरकारी मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में चीन की सरकारी रक्षा कंपनी एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना से जुड़े इंजीनियर झांग हेंग ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई थी.

