उपग्रह छवियों से खुलासा: चीन परमाणु मिसाइल साइलो के पास लॉन्च पैड का नेटवर्क बना रहा है
चीन अपने उत्तर-पश्चिमी रेगिस्तानी इलाकों में परमाणु मिसाइल साइलो के पास लॉन्च पैड, बंकरों और संचार केंद्रों का एक बेहद जटिल और विशाल बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा है. सुरक्षा विश्लेषकों के अनुसार, 80 से अधिक नए पैडों का यह नेटवर्क ताइवान विवाद के बीच अमेरिका के किसी भी 'फर्स्ट-स्ट्राइक' (पहले हमले) के बाद बीजिंग की जवाबी हमला करने की क्षमता (Second-Strike Capability) को अचूक बनाए रखने के लिए बनाया जा रहा है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

