आरएसएस से जुड़े संगठन के अभियान के बाद कई विश्वविद्यालयों ने ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ अपनाया: रिपोर्ट
'द इंडियन एक्सप्रेस' (The Indian Express) की रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (आरएसएस से जुड़े संगठन) के अभियान के बाद देश के कई केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों ने अपनी डिग्रियों और आधिकारिक दस्तावेजों में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल करने का फैसला किया है.

