हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

17 साल के सार्थक सिद्धांत ने संसदीय समिति के सामने सीबीएसई की अनियमितताओं को उजागर किया

झारखंड के 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत ने सीबीएसई (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली की निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को उजागर करते हुए कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय स्थायी समिति के सामने अपने निष्कर्ष पेश किए हैं. कक्षा 12वीं के छात्र सार्थक ने सात पन्नों का एक दस्तावेज़ सौंपकर बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए, जिसके कुछ ही घंटों बाद सीबीएसई अध्यक्ष राहुल सिंह का तबादला कर दिया गया. इस बीच, सीबीएसई ने समिति को रिपोर्ट सौंपकर उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) की तारीख 6 जून 2026 तक बढ़ाने की जानकारी दी है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Read More