दिलचस्प: कांग्रेस के विरोध के बावजूद, झारखंड में एनडीए उम्मीदवार का नामांकन मंजूर
झारखंड में राज्यसभा चुनाव के दौरान उस वक्त भारी राजनीतिक खींचतान देखने को मिली जब कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की गंभीर आपत्तियों के बाद एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मंजूर कर लिया गया. कांग्रेस विधायक नमन बिक्सल कोंगारी ने नथवाणी पर अपने हलफनामे में कंपनियों के निदेशक (डायरेक्टर) पद की जानकारी छिपाने और नाम में विसंगति का आरोप लगाया था, जिसके चलते नामांकन अस्थाई रूप से पेंडिंग हो गया था. हालांकि, भाजपा द्वारा इन आरोपों को निराधार बताने और नथवाणी द्वारा दिए गए वैध दस्तावेजों व स्पष्टीकरण के बाद चुनाव अधिकारी ने इसे वैध घोषित कर दिया है. विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा और कांग्रेस के बीच बढ़े राजनीतिक तनाव पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

