निधीश त्यागी, साथ में राजेश चतुर्वेदी, गौरव नौड़ियाल, फ़लक अफ़शां
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल के साथ मिलकर 28 फरवरी को आक्रामक कदम उठाते हुए ईरान पर हमला किया जिनमें सर्वोच्च नेता अली खमेनेई की मौत की खबर ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है. एक तरफ मध्य पूर्व जल रहा है. वहीं भारत पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है. होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से भारत एक बार फिर रूसी तेल की तरफ मुड़ रहा है. लेकिन बात सिर्फ युद्ध की नहीं है. हमारे देश के भीतर भी कई मोर्चों पर संघर्ष जारी है. चाहे वो पंजाब के खेतों में चावल के नाम पर पानी का निर्यात हो. या फिर गरीबों की थाली में परोसा जा रहा संदिग्ध फोर्टिफाइड चावल. और अंत में बात करेंगे सुरों के बादशाह अरिजीत सिंह की. जिन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है. तो चलिए. तसल्ली से शुरू करते हैं आज का हरकारा.
#Harkara #DonaldTrump #IranWar #IndiaRussiaOil #Geopolitics #ArijitSingh #HindiPodcast #NewsAnalysis
अपील :
आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा












