Talking News with Nideesh के इस लाइव में हम चर्चा करेंगे अमेरिका–इज़रायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर, जो अब अपने 11वें दिन में पहुंच चुका है.
ईरानी अधिकारियों के अनुसार इस संघर्ष में अब तक लगभग 1,300 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लेबनान में करीब 500 लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं. क्षेत्र में मानवीय स्थिति भी लगातार गंभीर होती जा रही है.
अमेरिका की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि युद्ध जल्द खत्म हो सकता है, लेकिन यह भी साफ किया है कि यह इस सप्ताह समाप्त होने की संभावना नहीं है. अमेरिका का मुख्य लक्ष्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को रोकना बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ईरान के नेताओं ने य सीजफायर की संभावना को खारिज कर दिया है. तेहरान में नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के समर्थन में जनसभाएं भी हो रही हैं, जिससे संकेत मिल रहा है कि ईरान फिलहाल पीछे हटने के मूड में नहीं है.
इस संघर्ष का असर केवल पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं है. 20 से अधिक देश प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस टकराव से जुड़े हुए है���. रूस ईरान को सैटेलाइट डेटा दे रहा है, जबकि यूक्रेन अमेरिकी गठबंधन की मदद कर रहा है. नाटो और कई यूरोपीय देश भी अलग-अलग स्तर पर सक्रिय बताए जा रहे हैं.
इसके साथ ही इस युद्ध के दौरान इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर भी तेज़ हो गया है. ईरानी न्यूज़ एजेंसी तस्नीम की ओर से इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घायल या मारे जाने की अपुष्ट खबरें भी सामने आईं, जिन्हें बाद में भ्रामक बताया गया.
इस पूरे घटनाक्रम पर हम बात करेंगे:
युद्ध की मौजूदा स्थिति क्या है?
क्या सीजफायर की कोई संभावना बन रही है?
इस संघर्ष में बड़े देशों की क्या भूमिका है?
और इसका असर दुनिया की राजनीति और तेल बाजार पर क्या पड़ सकता है?
आप भी लाइव जुड़ें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें.
चैनल Harkara को सब्सक्राइब करें ताकि अंतरराष्ट्रीय राजनीति और बड़ी खबरों पर ऐसी चर्चाएं आप तक लगातार पहुंचती रहें.
#TalkingNewsWithNideesh
#IranIsraelConflict
#MiddleEastCrisis
#GlobalPolitics
#OilPrices
#HarkaraLive
Playback speed
×
Share post
Share post at current time
Share from 0:00
0:00
/
0:00
Transcript
हरकारा : ढंग की बातचीत तसल्ली से बढ़ाने का बिरला अड्डा Podcast
हरकारा आपके पास हिंदी में रोज सुबह आने वाला न्यूजलेटर है, जिसमें अनुभवी संपादकों द्वारा पिछले चौबीस घंटे की जरूरी ख़बरें, विमर्श, सरोकारों को साझा किया जाता है.
हरकारा आपके पास हिंदी में रोज सुबह आने वाला न्यूजलेटर है, जिसमें अनुभवी संपादकों द्वारा पिछले चौबीस घंटे की जरूरी ख़बरें, विमर्श, सरोकारों को साझा किया जाता है.Listen on
Substack App
Spotify
YouTube
RSS Feed
Appears in episode
Recent Episodes











