पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर राष्ट्रीय बहस के केंद्र में है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बंगाल यात्रा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अनुपस्थिति, प्रधानमंत्री मोदी की तीखी प्रतिक्रिया, यह राजनितिक टकराव बंगाल चुनाव की शुरुआत है.
इन सब के बीच तमिलनाडु के राज्यपाल रहे के.एन. रवि को बंगाल का नया राज्यपाल बनाया गया है, जिनकी कार्यशैली पहले भी विवादों में रही है. दूसरी ओर मतदाता सूची संशोधन (SIR) को लेकर भी नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें लाखों नाम हटाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है.
हरकारा डीप डाइव के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग विस्तार से चर्चा कर रहे हैं कि बंगाल की राजनीति आखिर किस मोड़ पर आ पहुंची है. उन्होंने इस चर्चा में बताया कि क्या राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा और नया राज्यपाल सिर्फ संयोग है या चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक संदेश? क्या ध्रुवीकरण की राजनीति बंगाल के चुनाव को निर्णायक मोड़ दे सकती है?
इस बातचीत में यह भी समझने की कोशिश की गई है कि भाजपा की रणनीति क्या है, विपक्ष की स्थिति क्या है और क्या बंगाल का चुनाव सिर्फ राज्य की सत्ता का सवाल है या पूरे देश की राजनीति के लिए एक बड़ा संकेत.
#WestBengalNews, #BengalPoliticalUpdate, #BengalElectionNews, #MamataBanerjeeNews, #PresidentMurmu, #ModiInBengal, #BengalPoliticalDrama, #BengalGovernorControversy, #IndianPoliticalAnalysis, #BengalPowerStruggle, #BJPInBengal, #TMCPolitics, #BengalVotePolitics, #IndiaElectionDebate, #BengalPoliticalStrategy, #IndianDemocracy, #BengalPoliticalCrisis2026, #PoliticsExplained, #ElectionPoliticsIndia, #BengalStatePolitics, #PoliticalTalkIndia, #BengalElectionBattle, #IndianPoliticalDebate, #BengalLeadership, #CenterVsStatePolitics, #IndiaPoliticalDiscussion, #BengalGovernment, #IndianPoliticalUpdate, #BengalPolicyDebate, #BengalPublicDebate
अपील :
आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा सब्सटैक पर तो है ही, आप यहाँ भी पा सकते हैं ‘हरकारा’...शोर कम, रोशनी ज्यादा. व्हाट्सएप पर, लिंक्डइन पर, इंस्टा पर, फेसबुक पर, यूट्यूब पर, स्पोटीफाई पर , ट्विटर / एक्स और ब्लू स्काई पर.











