निधीश त्यागी, साथ में राजेश चतुर्वेदी, गौरव नौड़ियाल, फ़लक अफ़शां
आज की सबसे बड़ी खबरों में पश्चिम एशिया का भीषण युद्ध अब एक ऐसे मोड़ पर पहुँच गया है, जहाँ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ओर शांति समझौते का बड़ा दावा किया है, तो दूसरी ओर ईरान ने इसे महज़ एक राजनैतिक चाल बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है. इस युद्ध की आग अब भारत की दहलीज़ तक पहुँचती दिख रही है, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक लंबे आर्थिक और ऊर्जा संकट के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है. घरेलू मोर्चे पर भारतीय रुपया पहली बार 94 के ऐतिहासिक निचले स्तर को पार कर गया है और शेयर बाज़ार में मचे कोहराम ने कुछ ही मिनटों में निवेशकों के साढ़े तेरह लाख करोड़ रुपये स्वाहा कर दिए हैं. गुजरात के पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें और बंगाल में वोटर लिस्ट से करोड़ों नाम गायब होने का विवाद, आज के इस बुलेटिन में हम इन सभी गंभीर मसलों का विस्तार से विश्लेषण करेंगे.
अपील :
आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा सब्सटैक पर तो है ही, आप यहाँ भी पा सकते हैं ‘हरकारा’...शोर कम, रोशनी ज्यादा. व्हाट्सएप पर, लिंक्डइन पर, इंस्टा पर, फेसबुक पर, यूट्यूब पर, स्पोटीफाई पर , ट्विटर / एक्स और ब्लू स्काई पर.












