निधीश त्यागी, साथ में राजेश चतुर्वेदी, गौरव नौड़ियाल, फ़लक अफ़शां
पहले आज के हरकारा की खास खबरें. पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जहाँ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग की पुष्टि से पहले ही ७९ लाख फर्जी वोटर हटाने का दावा कर दिया है. दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आयोग और केंद्र पर जनता के संवैधानिक अधिकार छीनने का आरोप लगाया है. इसी बीच, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर बेजवाड़ा विल्सन ने सरकार को घेरा है, जबकि पूर्व आईएएस कन्नन गोपीनाथन ने अपने इस्तीफे पर हो रही देरी को उत्पीड़न करार दिया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, चीन ने हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ाकर भारत की चिंताएं बढ़ा दी हैं और मध्य पूर्व में ईरान ने ट्रंप के शांति प्रस्ताव को ठुकराते हुए अपनी शर्तें रख दी हैं. आज के इस बुलेटिन में हम इन तमाम खबरों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट की महिला वकीलों की चुनौतियों और असमिया कलाकार ज़ुबीन गर्ग की मौत से जुड़े नए खुलासों पर विस्तार से चर्चा करेंगे.
अपील :
आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा सब्सटैक पर तो है ही, आप यहाँ भी पा सकते हैं ‘हरकारा’...शोर कम, रोशनी ज्यादा. व्हाट्सएप पर, लिंक्डइन पर, इंस्टा पर, फेसबुक पर, यूट्यूब पर, स्पोटीफाई पर , ट्विटर / एक्स और ब्लू स्काई पर.












