आज की बड़ी खबरें डिजिटल दुनिया की आज़ादी और चुनावी राजनीति के इर्द-गिर्द घूम रही हैं. केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर समाचार साझा करने वाले साधारण यूज़र्स और इन्फ्लुएंसर्स को भी कड़े निगरानी तंत्र के दायरे में लाने का प्रस्ताव रखा है, जिसे कई कार्यकर्ता “डिजिटल अधिनायकवाद” कह रहे हैं. वहीं केरल के चुनावी रण में विदेशी चंदा कानून यानी एफसीआरए में संशोधन एक बड़ा मुद्दा बन गया है, जिसने चर्च और राजनीतिक दलों के बीच नई बहस छेड़ दी है. कॉरपोरेट जगत में भी हलचल तेज़ है, जहाँ दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल ने जयपी ग्रुप की नीलामी प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है, उनका दावा है कि उनकी जीती हुई बोली को अडानी ग्रुप के पक्ष में पलट दिया गया. इन सबके बीच, जनगणना 2027 के नए नियम और मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य को और भी जटिल बना दिया है.चलिए विस्तार से जानते हैं इन सभी खबरों को.
1×
0:00
Current time: 0:00 / Total time: -7:26
-7:26
30/03/2026: डिजिटल सेंसरशिप विवाद | केरल चुनाव में FCRA टकराव | बीजू पटनायक बयान घमासान | अडानी vs वेदांता कानूनी जंग | ट्रंप की हॉर्मुज़ धमकी| SC स्कॉलरशिप गिरावट | उत्तराखंड दलबदल झटका |
हिंदी भाषियों का क्यूरेटेड न्यूजलेटर. ज़रूरी ख़बरें और विश्लेषण. शोर कम, रोशनी ज्यादा.
Mar 30, 2026
हरकारा : ढंग की बातचीत तसल्ली से बढ़ाने का बिरला अड्डा Podcast
हरकारा आपके पास हिंदी में रोज सुबह आने वाला न्यूजलेटर है, जिसमें अनुभवी संपादकों द्वारा पिछले चौबीस घंटे की जरूरी ख़बरें, विमर्श, सरोकारों को साझा किया जाता है.
हरकारा आपके पास हिंदी में रोज सुबह आने वाला न्यूजलेटर है, जिसमें अनुभवी संपादकों द्वारा पिछले चौबीस घंटे की जरूरी ख़बरें, विमर्श, सरोकारों को साझा किया जाता है.Listen on
Substack App
Spotify
YouTube
RSS Feed
Appears in episode
Recent Episodes











