आज के हरकारा के लाइव शो “Talking News with Nidheesh” में हम अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के 27वें दिन की सबसे बड़ी घटनाओं और उसके तेजी से बदलते हालात पर चर्चा करेंगे.
युद्ध अब और ज्यादा तीखा और अनिश्चित होता जा रहा है. एक तरफ हमले लगातार तेज हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ बातचीत को लेकर विरोधाभासी दावे सामने आ रहे हैं. यानी जंग और कूटनीति दोनों एक साथ, लेकिन अलग-अलग दिशा में चलते दिख रहे हैं.
पिछले 24 घंटों में ईरान के कई इलाकों, खासकर इस्फहान और शिराज के पास रिहायशी क्षेत्रों पर बड़े हमले हुए हैं, जिनमें नागरिकों की मौत की खबरें हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलों की संख्या और तीव्रता दोनों बढ़ी हैं. जवाब में ईरान ने इज़राइल और खाड़ी देशों की ओर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान “डील” करना चाहता है, लेकिन ईरान ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी बातचीत के मूड में नहीं है और “रेज़िस्टेंस” जारी रखेगा. अमेरिका ने यह भी दावा किया है कि उसने ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता का बड़ा हिस्सा निशाना बनाया है.
खाड़ी क्षेत्र में भी तनाव चरम पर है सऊदी अरब और यूएई लगातार ड्रोन और मिसाइल इंटरसेप्ट कर रहे हैं, जबकि बहरीन और कुवैत में सुरक्षा खतरे बढ़ गए हैं. वहीं लेबनान में हिज़्बुल्लाह और इज़राइल के बीच जमीनी लड़ाई शुरू हो चुकी है, जिससे यह संघर्ष अब पूरे मिडिल ईस्ट में फैलता दिख रहा है.
क्या जंग और बातचीत साथ-साथ चल सकती हैं?
क्या ट्रंप का “डील” सिर्फ दबाव बनाने की रणनीति है?
और क्या यह संघर्ष अब पूरे मिडिल ईस्ट को एक बड़े युद्ध की ओर धकेल रहा है?
जुड़िए Talking News with Nidheesh के लाइव शो में और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.
ईरान-इजरायल जंग: आखिर आकार पटेल क्यों चाहते हैं कि ईरान की जीत हो?
:
#IranWar #TalkingNewsWithNidheesh #MiddleEastCrisis #OilCrisis #WorldNews #IndiaAndIran











