महिला आरक्षण या चुनावी पुनर्रचना? संसद से सड़क तक छिड़ी असली बहस #harkara
हरकारा के इस खास एपिसोड में हमने विस्तार से चर्चा की उस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर, जिसमें संसद में महिला आरक्षण से जुड़ा प्रस्ताव गिर गया और पूरे देश में बहस छिड़ गई है. सरकार का दावा है कि विपक्ष ने महिलाओं के हक का विरोध किया, लेकिन क्या सच इतना सरल है?इस चर्चा में हमने समझने की कोशिश की कि महिला आरक्षण वास्तव में क्या है, और क्यों यह 2023 में पास होने के बावजूद लागू नहीं हो पाया. जनगणना और परिसीमन जैसी प्रक्रियाओं को इससे जोड़कर किस तरह इसे टाल दिया गया, और अब नए संशोधन में क्या बदलाव लाए गए. हमने यह भी जाना कि सीटों के बंटवारे को लेकर असली विवाद क्या है. क्या वाकई हर राज्य की सीटें बराबर बढ़ेंगी, या कुछ राज्यों को नुकसान और कुछ को फायदा होगा? “One Person One Vote” के सिद्धांत और संघीय संतुलन के बीच टकराव को भी आसान भाषा में समझाया गया. चर्चा का एक अहम हिस्सा एसआईआर और वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने पर भी रहा. खासकर बंगाल के उदाहरण के जरिए यह सवाल उठाया गया कि क्या यह सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया है या इसके पीछे कोई बड़ा चुनावी गणित काम कर रहा है. क्या महिला आरक्षण सिर्फ एक मुद्दा है या इसके पीछे चुनावी नक्शा बदलने की तैयारी? क्या लोकतंत्र का संतुलन बदल रहा है? इन सभी सवालों पर गहराई से चर्चा के लिए देखें यह पूरा वीडियो और अपनी राय जरूर साझा करें.

