8/30/25

ईरान-अमेरिका युद्ध का एक महीना: क्या फंस गए हैं डोनाल्ड ट्रंप? शोभन सक्सेना #harkara

ईरान पर हुए हमलों को एक महीना बीत चुका है, लेकिन न तो ईरान ने घुटने टेके हैं और न ही अमेरिका को वो 'सत्ता परिवर्तन' मिला जिसकी उसने उम्मीद की थी. क्या अमेरिका एक और लंबी और महंगी जंग में फंस गया है? आज के 'हरकारा डीप डाइव' में निधीश त्यागी के साथ जुड़ रहे हैं साओ पॉउलो से वरिष्ठ पत्रकार शोभन सक्सेना. इस वीडियो में चर्चा: अमेरिका के 15 मिलिट्री बेस पर ईरान का हमला और भारी आर्थिक नुकसान. क्यों ईरान वेनेजुएला या इराक नहीं है? (सभ्यता और लोगों की ताकत) इजराइल और अमेरिका का 'गजा मॉडल' अब लेबनान और ईरान में. ग्लोबल साउथ (भारत, चीन, ब्राजील) का उदय और पश्चिमी साम्राज्य का पतन. युद्ध का आपकी रसोई पर असर: तेल और LPG की बढ़ती कीमतें.