भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 10 अरब डॉलर की गिरावट, 671 अरब डॉलर पर आया रिजर्व

‘स्क्रोल’ के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 12 जून को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 10 अरब डॉलर घटकर 671 अरब डॉलर रह गया. रुपये के हिसाब से यह गिरावट लगभग 82,100 करोड़ रुपये की है.

आरबीआई के आंकड़े कहते हैं कि विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े हिस्से विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में इस दौरान 84.6 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 544.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

सोने के भंडार में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. 5 जून से 12 जून के बीच भारत के स्वर्ण भंडार का मूल्य 10.7 अरब डॉलर घटकर 103.8 अरब डॉलर रह गया.   

विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश की आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है. इसका उपयोग आयात भुगतान, विदेशी ऋण दायित्वों को पूरा करने और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के दौर में मुद्रा विनिमय दर को स्थिर रखने के लिए किया जाता है.

Previous
Previous

‘सबसे अक्षम सरकार’: नागपुर के छात्र को अबू धाबी में नीट-यूजी सेंटर मिलने पर फूटा गुस्सा

Next
Next

आरएसएस से जुड़े संगठन के अभियान के बाद कई विश्वविद्यालयों ने ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ अपनाया: रिपोर्ट