किश्तवाड़ में गोलीबारी के बाद 2 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) लापता

इस बीच बशारत मसूद और अरुण शर्मा की खबर है कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मड़वा और दच्छन के बीच सीमावर्ती इलाके से बुधवार दोपहर दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) अपने हथियारों सहित लापता हो गए.

दोनों एसपीओ इंदरवाल के बसनान इलाके में तैनात 17 राष्ट्रीय राइफल्स के एक अस्थायी परिचालन बेस पर तैनात जवानों को रिलीव (स्थान लेने) करने के लिए कियाड़ दच्छन से लौट रहे थे. अधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें क्षेत्र में वर्चस्व बनाए रखने के लिए डेरना स्थित एक पोस्ट पर 17 आरआर के साथ तैनात किया गया था.

यह घटना दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मीर बाजार के पास अखरान इलाके में बुधवार को एक सुरक्षा जांच चौकी पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवानों के घायल होने के कुछ ही घंटों बाद सामने आई है.

अधिकारियों ने बताया कि लापता एसपीओ का पता लगाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है.

एक अधिकारी ने कहा कि भौगोलिक स्थिति को देखते हुए दोनों एसपीओ को देर शाम तक किश्तवाड़ पहुँच जाना चाहिए था. चिंता की बात यह है कि इस इलाके में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की खबरें हैं. चिनाब घाटी क्षेत्र में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाला आतंकवादी माना जाने वाला हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर जहांगीर सरूरी भी कथित तौर पर कई दशकों से इसी इलाके में छिपा हुआ है.

Next
Next

क्वालकॉम इंडिया में छंटनी: वैश्विक कटौती के बीच भारत में 1,000 से अधिक नौकरियों पर संकट