सितंबर में भारत का व्यापार घाटा $30.21 अरब रहा, अगस्त से 4 अरब डॉलर ज्यादा

गुरुवार को जारी सरकारी आयात और निर्यात आंकड़ों के आधार पर “रॉयटर्स” की गणना के अनुसार, सितंबर में भारत का वस्तु व्यापार घाटा 30.21 अरब डॉलर रहा, जो कि अगस्त की तुलना में 4 अरब डॉलर ज्यादा है.

अर्थशास्त्रियों ने व्यापार घाटा 30.4 अरब डॉलर रहने का अनुमान जताया था, जबकि अगस्त में यह घाटा 26.86 अरब डॉलर था.

सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर में वस्तु निर्यात बढ़कर 44.40 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले महीने (अगस्त) में 43.81 अरब डॉलर था. वहीं, आयात अगस्त के 70.67 अरब डॉलर के मुकाबले बढ़कर 74.61 अरब डॉलर तक पहुँच गया.

ईरान युद्ध के बीच ब्रेंट क्रूड वायदा 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है. पिछले 10 दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास हमलों में काफी वृद्धि हुई है. ईरान का कहना है कि वह अपने बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी और पिछले महीने लागू किए गए कड़े प्रतिबंधों के जवाब में हमलों को तेज कर रहा है.

भारत अपने निर्यात बाजारों में विविधता लाने की कोशिश कर रहा है.  न्यूजीलैंड के साथ व्यापार समझौता अगले सप्ताह से प्रभावी होने वाला है और ब्रिटेन के साथ इसका समझौता पहले से ही लागू है, जबकि यूरोपीय संघ के साथ एक व्यापक समझौता कार्यान्वयन की ओर बढ़ रहा है.

Previous
Previous

वॉल्टर फर्नांडिस | एक खतरनाक शिकंजा

Next
Next

‘मेटा की बर्बरता’: दिल्ली प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के वीडियो पर सोशल मीडिया पाबंदियाँ, यूजर्स ने उठाए सवाल