प्री-मानसून सीजन अब कृषि के लिए अत्यधिक जोखिम का दौर, इस बार 7.3 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की रिपोर्ट 'क्लाइमेट इंडिया 2026: एन असेसमेंट ऑफ एक्सट्रीम वेदर इवेंट्स' के अनुसार, प्री-मानसून सीजन (मार्च से मई) अब कृषि के लिए अत्यधिक जोखिम का दौर बनता जा रहा है. 2026 में इस अवधि के दौरान 7.3 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, जो 2023 के बाद दूसरा सबसे बड़ा नुकसान है.

अमिय कुमार कुशवाहा के अनुसार, रिपोर्ट में बताया गया है कि अप्रैल और मई 2026 में 80 प्रतिशत दिनों में ओलावृष्टि हुई, जिससे देश के 27 राज्य प्रभावित हुए. प्री-मानसून में बिजली गिरना और तूफान सबसे आम चरम मौसमी घटनाएं रहीं.

पांच वर्षों का व्यापक आंकड़ा (2022-2026):

  • इस पांच साल की अवधि में कुल 2.06 करोड़ हेक्टेयर फसल नष्ट हुई, जिसका 82% से अधिक नुकसान पिछले तीन वर्षों में हुआ है.

  • फसल नुकसान का दायरा 2022 के 18.4 लाख हेक्टेयर से लगातार बढ़कर 2025 में 94.7 लाख हेक्टेयर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया.

  • केवल 2026 में ही 42.5 लाख हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई. इसके अलावा, 2026 के मानसून सीजन के सभी 122 दिनों में देश के किसी न किसी हिस्से में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 34.4 लाख हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुँचा.

Previous
Previous

नोटबंदी के 10 साल: मोदी ने मांगे थे ‘50 दिन’, होने वाले हैं ‘3650’; लेकिन  नकदी का इस्तेमाल बरकरार, नकली नोटों की संख्या बढ़ी

Next
Next

कर्नाटक में एसआईआर के बाद मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 18.84% घटी, राज्य के औसत से थोड़ी अधिक गिरावट