मोदी की 'युद्ध ख़त्म हो' अपील के बाद कीएव पर हमला, मरने वालों में एक भारतीय

मानवता के हित में 'युद्ध ख़त्म करने' की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने ढंग से जवाब दिया — रूसी सेना ने कीएव और आसपास के इलाक़े में एक रिहायशी इमारत पर हमला किया. अल जज़ीरा के मुताबिक़, रात भर चले इस हमले में कम से कम 12 नागरिक मारे गए, जिनमें एक भारतीय भी शामिल है, और 21 घायल हुए. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने इसे "रूसी आतंक" बताते हुए सहयोगी देशों से हवाई सुरक्षा मज़बूत करने की अपील की.

यह इस युद्ध में मारा गया अकेला भारतीय नहीं है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया है कि अब तक 227 भारतीय रूसी सेना में भर्ती हुए, जिनमें 51 मारे जा चुके हैं और 139 को सेना से मुक्त किया जा चुका है. नई दिल्ली का कहना है कि बाक़ी भारतीयों की रिहाई और वापसी के लिए वह मॉस्को से बार-बार बात कर रही है. 'युद्ध ख़त्म करो' की कूटनीतिक अपीलों के साथ अब यह कड़वा हिसाब भी जुड़ गया है.

Next
Next

गुजरात में तीन साल में एससी-एसटी अत्याचार के 4,890 मामले, सज़ा की दर बेहद कम