कोलकाता की कॉलेज स्ट्रीट पर स्टूडेन्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) द्वारा संचालित एक बुकस्टॉल में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने तोड़फोड़ की. स्टॉल लगाने की पुलिस अनुमति को लेकर कई दिनों से चल रहे तनाव के बाद यह घटना हुई. एसएफआई ने आरोप लगाया कि पुलिस और कोलकाता नगर निगम से मंजूरी मिलने के बावजूद इस सप्ताह की शुरुआत में राजनीतिक दबाव के चलते अनुमति वापस ले ली गई थी. इसके विरोध में एसएफआई सदस्यों ने ट्राम की पटरियों पर प्रदर्शन किया, जिसके बाद राज्य सचिव देबांजन डे और अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. बुधवार को अनुमति बहाल होने के बाद, एबीवीपी के सदस्यों ने स्टॉल पर “राष्ट्र-विरोधी” साहित्य को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. उन्होंने कहा कि एसएफआई की इतिहास की किताबें “समाज में अराजकता फैलाने की क्षमता रखती हैं”. अपर्णा भट्टाचार्य की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद वहां बम भी फेंका गया.
एबीवीपी ने ‘राष्ट्र-विरोधी’ किताबों को बनाया निशाना, एसएफआई के स्टॉल पर फेंका बम
Next
Next

