‘द इंडिया केबल’ के मुताबिक, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जिन्होंने तीन साल पूरे होने पर जुलाई 2025 में अपने कार्यकाल के दो साल शेष रहते हुए अचानक पद से इस्तीफा दे दिया था, तब से ही लो-प्रोफाइल (प्रचार या चर्चा से दूर) बने हुए हैं. हालांकि, ऐसी अटकलें लगाई जाती रही हैं कि वे खुश नहीं रहे हैं. हाल ही में, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनसे अस्पताल में मुलाकात की (और एक तस्वीर में उनके बिस्तर के पास सोनिया गांधी की बेस्ट-सेलिंग किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' दिखाई दे रही है). इसके बाद दोनों ने एक साथ जयपुर की यात्रा की और उड़ान के बाद गहलोत ने कहा कि पद छोड़ने के दो साल बाद भी धनखड़ को ‘सरकारी टाइप-8 बंगला आवंटित नहीं किया गया है’, जो स्पष्ट रूप से उनका हक है. सवाल यह है कि आखिर एक कांग्रेसी नेता उनके समर्थन में क्यों खड़ा है? या फिर उनके अपने गृह राज्य राजस्थान के भाजपाई भी पूर्व उपराष्ट्रपति के साथ जुड़े नहीं दिखना चाहते?
गहलोत ने आखिर धनखड़ से मुलाकात क्यों की, बिस्तर के पास सोनिया गांधी की किताब रखी हुई थी
Previous
Previous
राकेश कायस्थ | अर्थव्यवस्था की बदहाली के लिए मोदी सरकार अब उद्योग जगत को जिम्मेदार ठहरा रही है?
Next
Next

