चुनाव आयोग और केंद्र को नोटिस, एक सप्ताह में जवाब दें

इस बीच ‘द हिंदू’ की ही खबर है कि उच्चतम न्यायालय ने निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है. यह नोटिस उस याचिका पर जारी किया गया है जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व वाले चुनाव आयोग द्वारा दो चुनाव आयुक्तों की मंजूरी के बिना कथित रूप से निर्णय लेने के तरीके को चुनौती दी गई है.

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची तथा वी. मोहना की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह की दलीलों पर संज्ञान लेते हुए यह नोटिस जारी किया.

पीठ ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्णय या तो सर्वसम्मति से होने चाहिए या बहुमत से, और उसने यह माना कि सभी निर्णय इसी प्रकार लिए गए होंगे.

Previous
Previous

भुइयां के बाद, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने भी उठाई आवाज़ : ‘हमारे पास ऐसा चुनाव आयोग नहीं हो सकता जो इस तरह से खराब काम करे’

Next
Next

फार्म 6 में बदलाव अदालत ने नहीं किए; सीईसी जैसी कानूनी छूट तो न्यायाधीशों को भी नहीं मिली है: सुप्रीम कोर्ट