हम सभी राजनीतिक दलों के लोगों को इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं: सीजेपी

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके की 6 जून को भारत वापसी से पहले, संगठन ने बुधवार (3 जून, 2026) को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया.

‘द हिंदू ब्यूरो’ के अनुसार, संगठन के नवनियुक्त मुख्य प्रवक्ता और खोजी पत्रकार सौरव दास ने कहा, "अभिजित दिपके 6 जून की सुबह 8 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. उन्होंने अपने समर्थकों से हवाई अड्डे पर आकर उनका स्वागत करने का आव्हान किया है. वे सभी लोग, सोनम वांगचुक के साथ, उनके साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट (संसद मार्ग) आएंगे और जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे. हम सभी राजनीतिक दलों के लोगों को इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं."

Previous
Previous

श्रवण गर्ग | राहुल गांधी पर हमला इसलिए भी हो रहा है क्योंकि वे एक पावरफुल प्रेजेंस हैं

Next
Next

कॉकरोच जनता पार्टी ने पत्रकार, फिल्ममेकर और मैकिन्से के पूर्व सलाहकार को प्रवक्ता नियुक्त किया