‘उम्मीद के मुताबिक’: भारत में ‘एक्स’ अकाउंट पर रोक लगने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की प्रतिक्रिया
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की टिप्पणी के विरोध में शुरू हुए वायरल डिजिटल आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आधिकारिक 'X' (ट्विटर) अकाउंट पर भारत में कानूनी मांग के बाद रोक लगा दी गई है. 'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, महज कुछ दिनों में युवाओं के बीच लोकप्रिय हुए इस मोर्चे पर हुई इस कार्रवाई ने डिजिटल सेंसरशिप और अभिव्यक्ति की आजादी पर नई बहस छेड़ दी है.

