राम मंदिर में ‘चढ़ावा घोटाला’: महंत कमल नयन दास बोले, “जांच करने वाले सब बेईमान हैं, जांच कौन करेगा”; हाईकोर्ट में पीआईएल
अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए नकद और आभूषणों के कथित गबन (घोटाले) का मामला अब अदालत पहुंच गया है. वकील मोहित अशोक द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर इस पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से निष्पक्ष जांच कराने और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) से ऑडिट कराने की मांग की गई है. इस बीच, पीएमओ (PMO) और आरएसएस (RSS) ने भी राम मंदिर प्रबंधन से इस पर रिपोर्ट तलब की है. रिपोर्ट में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं बृजभूषण शरण सिंह व विनय कटियार के जांच समर्थक बयानों और महंत कमल नयन दास की 'भगवान ही जांच करेंगे' वाली तीखी व बेबाक प्रतिक्रिया का पूरा विवरण पढ़ें.

