हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

किसका पलड़ा भारी है दो माह से जारी जंग के बाद..

बीजिंग में 26 अप्रैल को चाइना एंड ग्लोबलाइज़ेशन फ़ोरम में बोलते हुए निंगशिया विश्वविद्यालय के उपकुलपति और मध्यपूर्व विशेषज्ञ नियू शिनचुन ने कहा, "अमेरिका और ईरान, दोनों को लगता है कि पलड़ा उनकी तरफ़ भारी है." उनके अनुसार अमेरिका सैन्य रूप से श्रेष्ठ है, लेकिन उसने अपने दो प्रमुख लक्ष्य — ईरान की परमाणु क्षमता और सैन्य शक्ति को नष्ट करना — हासिल नहीं किए हैं. दूसरी तरफ़ ईरान भारी नुकसान उठाने के बाद भी टिका हुआ है. "शासन बचा रहा, सेना बची रही, इसलिए ईरान मानता है कि समय उसके पक्ष में है," नियू ने कहा.

Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

होर्मुज़ में बारूदी सुरंगें बिछाने वालों को देखते ही गोली मारने का ट्रम्प का आदेश

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को अमेरिकी नौसेना को सख़्त आदेश दिया है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली किसी भी नाव को देखते ही गोली मार दी जाए. यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब पेंटागन ने घोषणा की है कि अमेरिकी बलों ने ईरान से तेल ले जा रहे एक और प्रतिबंधित टैंकर को अपने कब्ज़े में ले लिया है.

Read More