Harkara2 . Harkara2 .

मुंबई: तरबूज में मिला चूहे मारने का जहर, जिससे हुई थी एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

एक फॉरेंसिक विश्लेषण में खुलासा हुआ है कि पिछले महीने मुंबई के एक परिवार के जिन चार सदस्यों की मौत हुई थी, उनके द्वारा खाए गए तरबूज में चूहे मारने का जहर था. मुंबई पुलिस को गुरुवार को फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, तरबूज और चारों मृतकों के विसरा नमूनों में 'जिंक फास्फाइड' पाया गया है. यह रसायन आमतौर पर चूहे मारने के जहर में इस्तेमाल होता है.

Read More
Harkara2 . Harkara2 .

मुंबई में परिवार की मृत्यु का मामला: तरबूज में मिलावट नहीं मिली, लेकिन मौत का कारण अब भी स्पष्ट नहीं

मुंबई के एक परिवार के चार सदस्यों की कथित तौर पर तरबूज खाने के बाद हुई मौत के कुछ दिनों बाद, महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा उनके घर से लिए गए नमूनों—तरबूज, बिरयानी, पानी और मसालों—की प्रारंभिक जांच में मिलावट के कोई संकेत नहीं मिले हैं.

Read More