आंध्र प्रदेश का एआई सपना और साक्षरता का संकट
आंध्र प्रदेश आज खुद को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर और डिजिटल इनोवेशन के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पीएलएफएस 2023-24 के आंकड़े एक गहरे सामाजिक और शैक्षिक संकट की ओर इशारा करते हैं. राज्य की साक्षरता दर महज 72.6% है, जो राष्ट्रीय औसत (80.9%) से काफी कम है और बिहार जैसे राज्यों से भी पीछे है. आईआईटी-नीट टॉपर्स देने वाले राज्य में 13,000 एकल-शिक्षक स्कूलों, कमजोर लर्निंग आउटकम और हाई-टेक भविष्य के दावों के बीच छिपे इस विरोधाभास पर पढ़ें यह पूरी रिपोर्ट.

