टीसीएस नासिक: 9 में से निदा खान का नाम सिर्फ एक एफआईआर में, लेकिन टीवी चैनलों ने ‘मास्टरमाइंड’ बताया
नासिक के टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) बीपीओ मामले में दर्ज नौ एफआईआर (प्राथमिकी) में से केवल एक में निदा खान का नाम है, और वह भी कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के संबंध में. हालाँकि, इसके बाद मीडिया के कुछ वर्गों में जो कुछ भी दिखाया गया, उसका इस रिकॉर्ड से कोई मेल नहीं था.

