स्वामी राघवेंद्र | राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से हिंदुत्व की राजनीति तक
‘हरकारा डीप डाइव’ के लाइव एपिसोड में निधीश त्यागी ने सत्य धर्म संवाद के संयोजक स्वामी राघवेंद्र के साथ राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी, हिंदुत्व की राजनीति, धार्मिक संस्थाओं में बढ़ते राजनीतिक हस्तक्षेप और साधुओं के सामने मौजूद चुनौतियों पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने हिंदू धर्म और राजनीतिक हिंदुत्व के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए धार्मिक परंपराओं की समावेशी और सुधारवादी धारा को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया.

