एपीसीआर ने लॉन्च किया 'हेट क्राइम ट्रैकर'; 2014 से अब तक धर्म आधारित हिंसा की 3,576 घटनाएं दर्ज
भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा और नफरत भरे भाषणों (हेट स्पीच) पर लगाम लगाने और उनका सटीक डेटा रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (एपीसीआर) ने बुधवार को नई दिल्ली के 'कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया' में एक ऑनलाइन 'हेट क्राइम ट्रैकर' लॉन्च किया है.

