‘मेरा कसूर सिर्फ दाढ़ी और टोपी है’: मुंबई के मुस्लिम कारोबारी ने लगाया सांप्रदायिक उत्पीड़न का आरोप
मुंबई के जुहू इलाके में 'मन्नत एथनिक डिज़ाइनर शोरूम' के मालिक रफ़त हुसैन ने धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है. 'गीता सुनील पिल्लई' की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की भूमिका और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बहस तेज हो गई है.

