चीन पर मोदी सरकार की थोपी गई चुप्पी: गलवान संघर्ष पर एक और बॉलीवुड फिल्म ठंडे बस्ते में गई
रक्षा मंत्रालय और सरकार द्वारा 2020 की गलवान घाटी झड़प पर बनने वाली बॉलीवुड फिल्मों पर अनौपचारिक सेंसरशिप लगाने की खबरें हैं, जिसके तहत 'द लायन ऑफ गलवान' को रोकने और सलमान खान की फिल्म की स्क्रिप्ट से चीन का नाम हटाने का दबाव बनाया गया है.

