सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की संभल हिंसा के आरोपी अफरोज की एनएसए हिरासत, यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना
संभल हिंसा मामले में मुल्ला अफरोज की एनएसए के तहत हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला. अदालत ने निवारक हिरासत का आदेश रद्द करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस के सामने कथित स्वीकारोक्ति के आधार पर निवारक हिरासत को कायम नहीं रखा जा सकता और एनएसए का इस्तेमाल जमानत के आदेश को निष्प्रभावी करने के लिए नहीं किया जा सकता.

