हाईवे विस्तार की भेंट चढ़ रहे कश्मीर के विरासत चिनार, जो हैं कश्मीरी पहचान का प्रतीक
कश्मीर की सांस्कृतिक और पारिस्थितिक पहचान के प्रतीक चिनार (बोइन) के पेड़ तेजी से गायब हो रहे हैं. 'आर्टिकल 14' की एक विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे विस्तार और श्रीनगर रिंग रोड जैसी विकास परियोजनाओं के कारण पिछले पांच वर्षों में करीब 8,000 चिनार के पेड़ काट दिए गए हैं. सरकारी 'ट्री आधार' और 'क्यूआर कोड डिजिटल संरक्षण' अभियान के बावजूद जमीन पर कश्मीरी विरासत और पर्यावरण को हो रहे अपूरणीय नुकसान पर एक विशेष विश्लेषणात्मक रिपोर्ट.

