‘मुझसे 6 जून को एयरपोर्ट पर मिलें’: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का ऐलान
ऑनलाइन व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने नीट (NEET) पेपर लीक और सीबीएसई (CBSE) मूल्यांकन विवाद के विरोध में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चरणबद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन की घोषणा की है. अमेरिका से 6 जून को भारत लौट रहे दिपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों का हवाला देते हुए उन्होंने समर्थकों से एकजुट होने की अपील की है. पढ़ें आंदोलन की पूरी रूपरेखा.

