आपसी संदेह से सियासी आगोश तक: अमेरिका ने पाकिस्तान से प्यार करना कैसे सीखा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने हाल ही में संडे टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाना “हमारे इतिहास के चमकदार पलों में से एक है.” अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत मसूद खान ने इसमें और रंग भरते हुए कहा: “मैं सातवें आसमान पर हूँ, यह नशे जैसा है.

