अमेरिका ने फेंटेनाइल को लेकर भारतीय कंपनी से जुड़े 13 लोगों पर वीजा प्रतिबंध लगाए
संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा है कि वह भारतीय ऑनलाइन फार्मेसी केएस इंटरनेशनल ट्रेडर्स से जुड़े 13 लोगों पर वीजा प्रतिबंध लगा रहा है. इन पर फेंटेनाइल मिश्रित नकली दवाओं की गोलियां बेचने का आरोप है. अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को कहा कि ये 13 लोग भारत से संचालित होने वाली कंपनी 'केएस इंटरनेशनल ट्रेडर्स' और उसके मालिक के करीबी सहयोगी हैं.

