हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

बांग्लादेश का दावा: भारत द्वारा लोगों को जबरन सीमा पार भेजने के कई प्रयासों को किया विफल

‘रॉयटर्स’ की विशेष रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश ने भारत (BSF) द्वारा पिछले 24 घंटों में लोगों को जबरन सीमा पार धकेलने (‘पुश-इन’) के कई प्रयासों को विफल करने का दावा किया है. बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के मुताबिक, 4,000 किलोमीटर से लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा के विभिन्न हिस्सों में मानदंडों के उल्लंघन के 10 मामले सामने आए हैं. वर्ष 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने की कोशिशों और 8 से 11 जून 2026 तक नई दिल्ली में होने वाली सीमा बलों के महानिदेशक स्तर की द्विपक्षीय वार्ता पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Read More