हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

‘चुनाव बाद की हिंसा’ के विरोध में  ममता बनर्जी धरने पर बैठीं

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद अपने कार्यकर्ताओं पर हुए कथित हमलों और मतगणना में धांधली के विरोध में 2 जून 2026 को मध्य कोलकाता में एक दिवसीय धरना दिया. कोलकाता पुलिस द्वारा मंच और माइक की अनुमति न मिलने के बाद ममता बनर्जी ने मेगाफोन का इस्तेमाल कर एस्प्लेनेड के वाई-चैनल पर भीड़ को संबोधित किया. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान फिरहाद हकीम और कल्याण बनर्जी जैसे पुराने दिग्गज तो नजर आए, लेकिन पार्टी के नए जीते हुए विधायकों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही. पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट.

Read More