हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

अमेरिका ने हमारे तीन नाविक मार दिए और संवेदना में एक शब्द नहीं, यह कैसा ‘मित्र’ है : शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खाड़ी (गल्फ) में अमेरिकी नौसेना के हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद आए अमेरिका के आधिकारिक बयान पर 'एक्स' (ट्विटर) पर गहरी हैरानी और नाराजगी जताई है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराने के दावों के बीच, थरूर ने अमेरिकी प्रतिक्रिया को पूरी तरह संवेदनहीन करार दिया है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या नागरिक चालक दल (सिविलियन क्रू) वाले व्यावसायिक जहाजों को रोकने के लिए गैर-घातक तरीकों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था? वैश्विक समुद्री मार्गों पर काम करने वाले हजारों भारतीय नाविकों की सुरक्षा और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर उठे इन तीखे सवालों पर पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट.

Read More