भारत में घट रही आबादी की रफ्तार, जन्म दर 2.1 से नीचे पहुंची
सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की सांख्यिकीय रिपोर्ट के अनुसार, भारत की कुल प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल (2.1) से नीचे गिरकर 1.9 पर पहुंच गई है. 'डाउन टू अर्थ' के इस जनसांख्यिकीय विश्लेषण में जानिए कैसे दिल्ली (1.2 TFR) और बिहार (2.9 TFR) के बीच की क्षेत्रीय असमानता भविष्य की राजनीति, अर्थव्यवस्था और लोकसभा सीटों के बंटवारे को प्रभावित कर सकती है.

