चुनौतियों के बढ़ने से लगातार आठवें सत्र में लुढ़का रुपया; 96.53/डॉलर
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था में मचे हड़कंप का सीधा असर भारतीय मुद्रा पर दिख रहा है. मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 96.5325 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ. कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उछाल के बीच भारत का व्यापार घाटा और घरेलू ईंधन के दाम भी बढ़ गए हैं. पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट.

