मुस्लिम-विरोधी हिंसा पर आधारित आनंद पटवर्धन की डॉक्यूमेंट्री “फादर, सन एंड होली वॉर” यूट्यूब से हटाई गई

‘मकतूब’ की खबर है कि मशहूर फिल्म निर्माता आनंद पटवर्धन की 1995 की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री "फादर, सन एंड होली वॉर" को यूट्यूब ने 'हिंसक सामग्री' बताते हुए अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. यह फिल्म बाबरी विध्वंस के बाद की हिंसा, पितृसत्ता और कट्टरवाद की पड़ताल करती है.  पटवर्धन ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि यह फिल्म हिंसा का पर्दाफाश करती है, उसका महिमामंडन नहीं. अतीत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इसे दूरदर्शन पर भी दिखाया जा चुका है. इससे पहले पटवर्धन की एक अन्य डॉक्यूमेंट्री "राम के नाम" को भी यूट्यूब पर आयु-प्रतिबंध और दक्षिणपंथी समूहों के विरोध का सामना करना पड़ा था.

Previous
Previous

टिफिन में गोमांस: नाबालिग छात्र हिरासत में, माँ गिरफ्तार, 5 मुस्लिम छात्रों पर निष्कासन की तलवार  

Next
Next

संभल में ढहाई गई मस्जिद से ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर ‘बरामद’ होने के बाद आठ मुसलमानों पर मामला